सागर

1 मई से चलेगी दुर्ग-फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, सागर में भी रुकेगी

6 बजे शाम को सागर से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 3:08 PM IST
Durg-Firozpur Antyodaya Express will run from May 1 also in Sagar
Durg-Firozpur Antyodaya Express will run from May 1 also in Sagar

सागर. सागरवासियों को एक मई से अंत्योदय एक्सप्रेस की सवारी का लुफ्त उठाने को मिलेगा। दुर्ग से फिरोजपुर पंजाब तक छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस १ मई से शुरू हो रही है, जो रायपुर , बिलासपुर, शहडोल, कटनी, सागर, झांसी होते हुए फिरोजपुर पहुंचेगी। अत्याधुनिक किस्म की १८ बोगियों के साथ चलने वाली इस ट्रेन के सभी कोच जनरल होंगे। १ मई को रेल राज्य मंत्री रायपुर से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी सूचना सभी जोन को दे दी गई है। फिलहाल इसका टाइम-टेबिल जारी नहीं किया गया है, लेकिन दुर्ग से फिरोजपुर तक इसके कुल ३ स्टापेज हैं। शेष बड़े स्टेशनों पर इसका कमर्शियल स्टॉपेज दिया गया है। यह ट्रेन दुर्ग से रविवार को २२८९५ नंबर के साथ सुबह ७:१० बजे रवाना होगी। वहीं २२८९६ नंबर के साथ मंगलवार को रात १२:२० बजे फिरोजपुर से दुर्ग के लिए रवाना होगी। सागर से फिरोजपुर के लिए यह ट्रेन शाम ६ बजे मिलेगी। इस ट्रेन का कमर्शियल स्टापेज पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुडवारा, सागर, दमोह, दिल्ली सफदरजंग, रोहतक जिंद, जकहाल, मनसा, भटिंडा और फरीदकोट जैसे करीब एक दर्जन बड़े स्टेशनों पर दिया गया है। ६ मई से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। सागर रूट पर चलने वाली पहली अंत्योदय एक्सप्रेस होगी।
२० चार्जिंग प्वाइंट, आरओ वाटर भी
य ह ट्रेन १३० किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। इसका बेस फेयर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से महज १५ प्रतिशत ज्यादा होगा। ट्रेन के रफ्तार पकडऩे पर कम झटका लगेगा। कोचों में रैक एेसे बने हैं, जहां सामान में खरोंच नहीं आएगी। हर कोच में २० चार्जिंग प्वाइंट, पीने के लिए आरओ वाटर, मॉड्यूलर शौचालय, एलईडी लाइट्स लगी रहंेगी।

१ मई से दुर्ग-फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस को रेल राज्य मंत्री रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन कटनी, दमोह, सागर, झांसी होते हुए फिरोजपुर पहुंचगी, इसका टाइम-टेबिल अभी नहीं मिला है।
गुंजन गुप्ता, सीपीआरओ पमरे

राजस्थान जाने वाली ट्रेन कोटा नहीं जाएंगी
सागर. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेलवे स्टेशन यार्ड के रिमाडलिंग कार्य के अंतर्गत नई रेलवे लाइन को जोडऩे के लिए किए जा रहे इंटरलॉकिंग के चलते २९ अप्रैल से ११ मई तक सागर से कोटा की ओर जाने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेन कोटा न जाकर सागरिया रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों में कोलकाता-अजमेर-कोलकाता, जयपुर -दुर्ग-जयपुर, बीकानेर-पुरी-बीकानेर, शालीमार-दुर्ग-शालीमार, विशाखापटनम-भगतकी कोठी-विशाखापटनम, अजमेर-दुर्ग-अजमेर, अजमेर , जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस शामिल हैं।

Published on: