सागर

जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोग आपस में भिड़े, दोनों पक्षों से आठ लोग घायल, दो रेफर

बीना. ग्वाल टोली सुभाष वार्ड में जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोग आपस में भिड़ गए, जिनमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए, घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सागर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे सुभाष वार्ड में पुस्तैनी जमीन को लेकर […]

less than 1 minute read
Jan 23, 2026
घायल को रेफर करते हुए

बीना. ग्वाल टोली सुभाष वार्ड में जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोग आपस में भिड़ गए, जिनमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए, घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सागर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे सुभाष वार्ड में पुस्तैनी जमीन को लेकर परिवार के लोग ही आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष से बलदेवप्रसाद पिता हरीश यादव (75), भारत पिता बलदेव यादव (40), नरेन्द्र पिता बलदेवप्रसाद (35) निवासी सुभाष वार्ड घायल हो गए। इसमें बलदेवप्रसाद के लिए ज्यादा चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से कपिल पिता महेश यादव (33), महेश पिता रामप्रसाद यादव (65), संजय पिता महेश यादव (31), गौरव पिता राजाराम (26), अरुण पिता महेश यादव (35) निवासी सुभाष वार्ड घटना में घायल हो गए, इसमें भी कपिल के लिए ज्यादा चोटें आई हैं। घटना की जानकारी लगते ही डायल 112 में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक भूपेन्द्र परिहार मौके पर पहुंचे और ज्यादा गंभीर घायलों को लेकर तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने से एसआइ धनेन्द्र यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
23 Jan 2026 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर