सागर

पेट्रोल पंप के पीछे खेत की नरवाई में लगी आग, एक घंटे में पा सके काबू

खेत की आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ते देख सूचना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद तत्काल 2 दमकल मौके पर रवाना की गईं,

less than 1 minute read
May 02, 2025
sagar

मोतीनगर थाना क्षेत्र में सागर - भाेपाल नेशनल हाइवे पर रताैना गांव के पास स्थित पेट्राेल पंप के पीछे खेत की नरवाई में आग लग गई। घटना गुरुवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। खेत की आग पेट्रोल पंप की ओर बढ़ते देख सूचना नगर निगम की फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद तत्काल 2 दमकल मौके पर रवाना की गईं, जिसने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
नगर निगम के फायर ऑफिसर के अनुसार नरवाई में लगी आग में खेत में रखा भूसा और पास में बनी एक झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। हवा के साथ आग तेजी से फैल रही थी, डर था कि कहीं आग पेट्राेल पंप तक न पहुंच जाए। हालांकि मौके पर पहुंचे अमले ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

Published on:
02 May 2025 04:40 pm
Also Read
View All