सागर

अगले 3 दिन छाएगा सुबह से कोहरा, सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा तापमान

शहर में शनिवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से धूप का अहसास ही नहीं हुआ। इससे दिन के तापमान में 24 घंटे में ही 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई।

less than 1 minute read
Jan 04, 2026

शहर में शनिवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं की वजह से धूप का अहसास ही नहीं हुआ। इससे दिन के तापमान में 24 घंटे में ही 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई।
सागर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले 3 दिन तक कोहरा छाया रहेगा। सुबह 9 बजे के बाद ही आसमान साफ होगा। इसके बाद स्ट्रांग पश्चिमी विक्षोभ से तेज सर्दी का दौर आएगा। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो महीने के आखिरी तक बना रह सकता है।

ये रखें सावधानी

घना से अत्यंत घना कोहरा छाएगा।
विशेषकर देर रात व सुबह दृश्यता काफी कम हो सकती है।
दृश्यता कम होने से सड़क, रेल व विमान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
यात्रा आवश्यक हो, तो वाहन धीमी और स्थिर गति से चलाएं।
आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
फॉग लैंप या लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करें।
कोहरे से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है।
खांसी एवं सांस लेने में कठिनाई बढ़ सकती है।

Published on:
04 Jan 2026 05:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर