मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को गढ़ाकोटा में मिठाई दुकानों पर दबिश दी। दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए और घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को गढ़ाकोटा में मिठाई दुकानों पर दबिश दी। दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए और घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।
तहसीलदार महेश दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी शंकर मिश्रा, संजय मिश्रा की टीम रविवार को गढ़ाकोटा में रमेश नेमा स्वीट्स और बीकानेर मिष्ठान भंडार पहुंची। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में कई अनियमितताएं मिलीं। दुकानों में गंदगी पाई गई और दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य सामग्री के सैंपल लिए वहीं 2 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।
प्रीति राय ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश हैं कि जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई की जाए। खाद्य पदार्थों की दुकानों और उत्पादन इकाइयों पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। गढ़ाकोटा क्षेत्र स्थित दो प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई में यह पाया गया कि स्वच्छता के मानकों का पालन नहीं हो रहा था। रसोई घर परिसर में भारी गंदगी थी। नमूनों को जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजा रहा है।