सागर

राम जानकी विवाह महोत्सव में चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

गयागंज बरारू में राम जानकी विवाह महोत्सव में मंगलवार को चार जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। यहां भगवान श्रीराम भगवान की बारात पीछे 4 दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात में लोग नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंचे।

less than 1 minute read
Nov 26, 2025

गयागंज बरारू में राम जानकी विवाह महोत्सव में मंगलवार को चार जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। यहां भगवान श्रीराम भगवान की बारात पीछे 4 दूल्हों की बारात निकाली गई। बारात में लोग नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मां बीजासेन उपासक मुन्नी देवी ने सभी महिलाओं का श्रीराम जानकी स्वरूप का द्वार पर टीका करते पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही सभी दूल्हों का मंडप में पहुंचकर टीका किया गया। मंडल पर सुरेश पंडित ने विधि-विधान से विवाह कराया। मंच से उपासक मुन्नी देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति से जगदीश ग्वाल महाते, कमल चौधरी, दीवान पन्नास, हीरा पहलवान, दीना लंबरदार ,मुन्ना कछवा, बाबू ग्वाल, एसपी यादव, दीपक यादव, मोनू यादव, दिलीप दीवान, कैलाश यादव व नंदू यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
26 Nov 2025 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर