सागर

गणेश महापुराण कथा: निंदा से पुण्य क्षीण होता है

मॉडल स्कूल मैदान में नागेश्वर भक्त मंडल द्वारा आयोजित गणेश महापुराण कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित ऋषि पटकुई वालों ने बताया कि भगवान शिव के बायी ओर माता पार्वती विराजमान हैं, गणेश आदि गणों के साथ उपस्थित हैं।

less than 1 minute read
Dec 31, 2025

मॉडल स्कूल मैदान में नागेश्वर भक्त मंडल द्वारा आयोजित गणेश महापुराण कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा व्यास पंडित ऋषि पटकुई वालों ने बताया कि भगवान शिव के बायी ओर माता पार्वती विराजमान हैं, गणेश आदि गणों के साथ उपस्थित हैं। देवगण भगवान शिव और गणेश की वंदना कर रहे हैं। इसी समय चंद्रमा के चंचल मन में भगवान गणेश के स्वरूप को लेकर निंदा भाव उत्पन्न होता है। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। निंदा से पुण्य क्षीण होता है। रामचरितमानस में भी कहा गया है कि निंदा करने वाला चमगादड़ की गति को प्राप्त होता है। चंद्रमा द्वारा गणेशजी की निंदा किए जाने पर भगवान गणेश उन्हें श्राप देकर अंतरध्यान हो जाते हैं। शोकाकुल चंद्रमा के रुदन से व्याकुल होकर ब्रह्माजी उन्हें गणेश जी को प्रसन्न करने की पूजा विधि बताते हैं। कथा यजमान अभिनय संतोष सोनी मारुति के व्यास पीठ पूजन आरती के साथ कथा शुरू की। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, माधव कटारे, वीरू दुबे, सुनील देव, मनीष जैन, शैलेश केशरवानी, कंचन सोमेश जडिया व अनिकेत जैन आदि उपस्थित रहे।

Updated on:
31 Dec 2025 04:44 pm
Published on:
31 Dec 2025 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर