
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना के खुरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खैजरा इज्जत गांव में खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाह हुआ था। जिसमें पांच लोगों ने मिलकर एक किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
इस घटना से नाराज होकर परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों के मकान तोड़े जाएं। साथ ही जो सरकारी नौकरी में हैं। उन्हें बर्खास्त करें और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद भगवान दास मवेशी चराने के निकल गए थे। आरोप लगाया गया है कि पांचों आरोपियों ने हत्या की मंशा से पीछा किया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
Published on:
05 Mar 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
