सागर

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेल परिसर की बालिकाओं को मिला पहला स्थान

प्रतियोगिता में खेल परिसर की खिलाड़ी शिवानी लोधी, जिज्ञासा कुशवाहा, संगीता जैन, नीलू गौड़, रागनी, श्रेया जैन, पूजा अहिरवार, कृषिका कुर्मी, महक ठाकुर, फरिश्ता ने भाग लिया था।

less than 1 minute read
Feb 26, 2025
sagar

रहली में 21 से 23 फरवरी तक आयोजित हुई सीनियर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेल परिसर की बालिकाओं को पहला स्थान मिला है। प्रतियोगिता में खेल परिसर की खिलाड़ी शिवानी लोधी, जिज्ञासा कुशवाहा, संगीता जैन, नीलू गौड़, रागनी, श्रेया जैन, पूजा अहिरवार, कृषिका कुर्मी, महक ठाकुर, फरिश्ता ने भाग लिया था। कबड्डी प्रशिक्षक संगीता सिंह ने इन्हें प्रशिक्षित किया था। इस उपलब्धि पर कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास सहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हां, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, वीनू राणा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

Published on:
26 Feb 2025 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर