
सागर. शासकीय वेतनभोगी घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संघ की अध्यक्ष लीला शर्मा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को ज्ञापन सौंपा। शासकीय कर्मचारी बनाएं जाने की मांग की। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पीड़ा को गंभीरता से सुन कर शासकीय वेतनभोगी बनाए जाने का आश्वासन दिया।
हड़ताल के 7 वें दिन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने दो किडनी खराब होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पटैल के इलाज के लिए 12221 रुपए स्वयं एकत्रित भी किए। संघ की अध्यक्ष लीला शर्मा ने हड़ताल को तेज करने की घोषणा की। आंदोलन का समर्थन करने आए बेरोजगार सेना के जिला अध्यक्ष भरत तिवारी ने मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि 15 वर्षों से प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन कार्यकर्ताओं की पगार जस की तस है। हडताल में शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, जिला संगठन प्रमुख हेमराज आलू, सफ ाई कामगार संघ के अरविंद मछंदर, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश जारोलिया, हरिशंकर प्यासी, रामदास पटैल, कलू कन्हैया , नेवी जैन, संजय राजपूत, गौरव कुमार, बबीता भटनागर, राजश्री दुबे और माधुरी तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थीं।
हड़ताल की भेट चढ़ा संयुक्त खोज अभियान
सागर ञ्च पत्रिका. प्रदेश सरकार द्वारा ५१ जिलों में पांच गंभीर बीमारियों की खोज करने के लिए हाल ही में संयुक्त खोज अभियान योजना शुरू की है। १५ फरवरी से १५ मार्च तक इस योजना के तहत इन बीमारियों से पीडि़त मरीजों की जानकारी एकत्र की जाना है, लेकिन संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के कारण सागर जिले में यह योजना शुरू नहीं हो पा रही है। इस अभियान में सभी जिलों से दो-दो ब्लॉक चिंहित किए गए थे। सागर में बंडा और देवरी ब्लॉक को चुना गया है। खासबात यह है कि भोपाल में हुए प्रशिक्षण में संविदाकर्मियों ने ही भाग लिया था। मास्टर टे्रनर के रूप में इन्हें इन ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना था। लेकिन अभी तक यह अभियान जिले में शुरू नहीं हो सका है। अभियान में मुख्य रूप से टीबी, एड्स, मलेरिया, कुष्ट और असंक्रमक बीमारियों की खोज की जाना है। उधर हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। सीएमएचओ कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर बैठे रहे।