सागर

हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन, ग्राम में निकाली कलश यात्रा, भारत माता की आरती हुई

बीना. संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन भानगढ़ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं अपने कलश सजाकर मुख्य मार्ग से होते हुए स्कूल परिसर पहुंचीं, जहां भारत माता की आरती हुई। फूलसिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।राष्ट्र सेविका समिति […]

less than 1 minute read
Jan 23, 2026
भानगढ़ में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं, बच्चे।

बीना. संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन भानगढ़ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में महिलाएं अपने कलश सजाकर मुख्य मार्ग से होते हुए स्कूल परिसर पहुंचीं, जहां भारत माता की आरती हुई। फूलसिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका किरण लोधी ने समाज में पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला, जिसमें मातृ शक्ति को प्रमुख आधार बताया। संघ प्रचारक घनश्याम ने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से पूर्व 500 वर्ष के संघर्ष को बताया। हिंदू समाज के पूर्व के संघर्ष को भी बताया। भारत मां देव भूमि, कर्म भूमि हंै और हम सभी समाज के लोग संगठित रहेंगे, तब भारत माता की जय होगी, अखण्ड भारत होगा। कार्यक्रम में नगर खंड प्रचारक आकाश आदि उपस्थित थे। संचालन देवेन्द्र राय, नमन जैन और आभार हेमंत कुलरया, मनोहरलाल पटेल ने व्यक्त किया।
ग्राम रामपुर में हुआ सम्मेलन
ग्राम रामपुर में हिन्दू सम्मेलन राम मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या ग्रामीण, महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा श्री राम मंदिर से शुरू होकर सभी देवालयों से होते हुए मंदिर परसिर में संपन्न हुई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंदिर के पुजारी मणिशंकर दुबे और नारायण प्रसाद शास्त्री ढुरुआ के सान्निध्य में हुआ। संघ के विभाग सह संपर्क प्रमुख राजाभाई ठाकुर, जिला सामाजिक सद्भाव कार्य प्रमुख राजीव अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगठित, सशक्त और जीवंत समाज के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका और पंच परिवर्तन के विषयों पर अपने विचार रखे। मंडल कार्यवाह रविंद्र तिवारी ने कार्यक्रम को संचालित किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

Updated on:
23 Jan 2026 11:59 am
Published on:
23 Jan 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर