3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल से आकर सागर में की थी चोरी, रतलाम में पकड़े गए, रिमांड पर लेगी पुलिस

जनवरी के महीने में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। भोपाल से सागर आकर वारदात को अंजाम देकर यह चोर दमोह की ओर भागे थे। सीसीटीवी के माध्यम से इनकी पहचान तो हो गई थी […]

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 03, 2026

जनवरी के महीने में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है। भोपाल से सागर आकर वारदात को अंजाम देकर यह चोर दमोह की ओर भागे थे। सीसीटीवी के माध्यम से इनकी पहचान तो हो गई थी पर यह लंबे समय से गिरफ्त से दूर थे। यह आरोपी रतलाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी लक्की राजपूत पुत्र मृदुल, राजा खान पठान पुत्र आशिक खान निवासी और विजय डिडोरिया पुत्र मुकेश निवासी कोलार रोड अंबेडकर नगर भोपाल फिलहाल रतलाम जेल में बंद है। सिविल लाइन पुलिस रतलाम जाकर वारंट पेश करेंगी। इनकों लेकर सागर आएगी।

दिनदहाड़े घर में घुसकर की थी चोरी

इन चोरों ने 23 जनवरी एमआईजी कालोनी में कल्पना पति विष्णु प्रसाद रावत के मकान में घुस कर लाखों के जेवर, नकदी चोरी की थी। यह तीनों भोपाल निवासी बताए जा रहे हैं, जो कि फिलहाल रतलाम जेल में बंद हैं। रतलाम में ही इनपर लूट, चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। एमआईजी कॉलोनी में घर में 11 बजे मकान का ताला तोड़कर घर से चांदी की पायलें, चांदी के सिक्के, दो सोने की माला, तीन तोला सोना सहित करीब 3 लाख की नकदी ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकडने की कोशिश की थी। कैमरों में बदमाश राजघाट रोड से मोतीनगर, फिर भैसा होते हुए बंडा रोड पहुंचे। इसके बाद चनाटोरिया होते हुए गढ़ाकोटा की ओर भागे थे। दमोह में आरोपियों का पता किया गया तो वहां से केवल एक का पता चल पाया था।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि आरोपियों पर भोपाल में आधा दर्जन से अधिक और रतलाम में मामले दर्ज है। सागर से वहां टीम को रवाना किया जा रहा है, जहां न्यायालय से तीनों आरोपियों की रिमांड मांग कर उन्हें सागर लाया जाएगा।