3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू और साउथ पहली पसंद: बीना निकलने वाली वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, गर्मी की छुट्टी में लोग जाते हैं बाहर घूमने, कुछ लोगों ने कई माह पहले करा लिए थे रिजर्वेशन

2 min read
Google source verification
Jammu and South are the first choices: Long waiting times for trains leaving Bina

फाइल फोटो। एआई

बीना. पर्यटन स्थलों पर जाने वाले सीजन की शुरुआत के साथ ही बीना जंक्शन से जम्मू और साउथ की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। रिजर्वेशन नहीं मिलने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
साउथ की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है। केरला एक्सप्रेस में 27, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में 83, दक्षिण एक्सप्रेस में 48 तथा ग्वालियर-बेंगलुरू एक्सप्रेस में 84 तक वेटिंग पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि साउथ की यात्रा के लिए यात्रियों की पहली पसंद यही ट्रेनें बनी हुई हैं।

जम्मू रूट पर नो रूम की स्थिति
जम्मू जाने वाली ट्रेनों में भी हालात गंभीर है। हमसफर एक्सप्रेस और मालवा एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति बनी हुई है, जबकि झेलम एक्सप्रेस में 52 की वेटिंग चल रही है। गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी और कश्मीर घूमने जाने वाले यात्रियों की संख्या बढऩे से दबाव और बढ़ गया है।

उत्तराखंड और मनाली की ओर भी रुख
उत्तराखंड की ओर जाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। उत्कल एक्सप्रेस में 52, हुबली-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस में 106 और यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस में 122 तक वेटिंग पहुंच गई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग मनाली जाने के लिए पहले नई दिल्ली या चंडीगढ़ तक सफर कर रहे हैं, जहां से वह सडक़ मार्ग से आगे जा सकते हैं।

यात्रियों की बढ़ी परेशानी
लंबी वेटिंग के कारण कई यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में लोग तत्काल टिकट, एजेंट या निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं, जिससे यात्रा खर्च बढ़ गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है, ताकि सीजन में राहत मिल सके। वर्तमान में इन रुटों पर इक्का-दुक्का स्पेशल ट्रेन ही चल रही हैं।

फैक्ट फाइल
साउथ की ओर जाने वाल ट्रेनें
केरला एक्सप्रेस - 27
स्वर्ण जयंती - 83
दक्षिण एक्सप्रेस - 48
ग्वालियर-बेंगलुरू - 84
बीना से जम्मू
हमसफर एक्सप्रेस - नोरूम
झेलम एक्सप्रेस - 52
मालवा एक्सप्रेस - नोरूम
उत्तराखंड की ओर
उत्कल एक्सप्रेस - 52
हुबली-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस - 106
यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस - 122