सागर

सागर-बांदरी रोड पर भीषण हादसा, पति-पत्नी घायल

गनीमत रही कि सड़क से गुजर रहे अधिकारियों की नजर उन पर पड़ गई और आनन-फानन में उन्हें एएसपी के वाहन से गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

less than 1 minute read
Apr 07, 2025
sagar

जिले के बांदरी रोड पर रविवार की सुबह भीषड़ सडक़ हादसा हो गया, जहां वाहन से जा रहे पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। गनीमत रही कि सड़क से गुजर रहे अधिकारियों की नजर उन पर पड़ गई और आनन-फानन में उन्हें एएसपी के वाहन से गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार झांसी के सिविल लाइन निवासी 30 वर्षीय दीपक मल्हौत्रा पत्नी दीक्षा के साथ अपने वाहन से जा रहे थे, तभी रानीपुरा-खजूरिया के बीच उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पति-पत्नी गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे, तभी मालथौन में आयोजित न्यायालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे जिला प्रशासन के अधिकारियों का काफिला वहां से गुजरा, तो रोड पर भीड़ देखकर प्रशासनिक अधिकारी रुके और घायलों की स्थिति देखी। पुलिसकर्मियों ने घायलों को उठाकर एएसपी डॉ. संजीव उइके के वाहन से उन्हें सागर बीएमसी पहुंचाया, जहां उनकी हालात गंभीर थी। बीएमसी के डॉक्टर्स ने बताया कि दीपक की अपेक्षा दीक्षा मल्हौत्रा को सिर में गंभीर चोटें थीं, लिहाजा उन्हें बीएमसी से रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दीपक के बड़े भाई कुलदीप मल्हौत्रा सागर के सदर बाजार में रहते हैं।

लग गया था जाम, अधिकारियों ने दिखाई मानवता

हादसा स्थल पर भीड़ लगी थी और वाहनों की लाइनें लगी हुईं थीं, कुछ लोगों ने एम्बुलेंस को कॉल किया था और एम्बुलेंस आने का इंतजार किया जा रहा था। घायल दीपक भी अपने परिचितों को फोन लगा रहे थे। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने मानवता दिखाते हुई अपने वाहन से न सिर्फ घायलों को बीएमसी पहुंचाया, बल्कि डॉक्टर्स से घायलों की स्थिति भी जानी।

Published on:
07 Apr 2025 04:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर