सागर

सुनार नदी पर बने 23 करोड़ के अटल सेतु का लोकार्पण

अटल सेतु पर 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ  

2 min read
Dec 26, 2022
Inauguration of 23 crore Atal Setu built on Sunar river

sagar रहली. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर रहली में सुनार दनी पर बने २३ करोड़ के नव निर्मित अटल सेतू का लोकार्पण मंत्री गोपाल भार्गव ने किया।
इसके साथ-साथ 100 लाख की लागत से निर्मित नवीन विश्रामगृह, अटल सेतु से मौहार अस्पताल चौराहे तक डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, फोरलेन मार्ग निर्माण करीब ७ करोड़, रहली-चांदपुर मार्ग से बरखेरा-सिकंदर मार्ग लागत 177 लाख का भूमिपूजन किया गया।
अटल सेतु के लोकार्पण होते ही आतिशबाजी की गई, जो करीब आधा घण्टे तक चली। लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा स्वयं पुल पर बने आधुनिक ऐतिहासिक सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं अपने मोबाइल से सेल्फी ली। नपाध्यक्ष देवराज सोनी ने स्वागत भाषण में बताया कि यह सौगात नगर के लिये अनमोल है, रहली के लिये मंत्री द्वारा अलग पहचान दिलाई है। वहीं अटल सेतु के मुख्य अभियंता विजय खंडे द्वारा विभागीय प्रतिवेदन प्रसस्तुत किया। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नायक, पूर्व नपाध्यक्ष सुशील हजारी ने भी सम्बोधित किया। आयोजको द्वारा एक लघु फि़ल्म के माध्यम से अटल सेतु के महत्व और निर्माण की आवश्यकता क्यों पड़ी इस बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशील हजारी, पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत ङ्क्षसह सेमरा, गढ़ाकोटा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश लहरिया, महेश कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पार्षद पवन नायक, एसडीएम गोङ्क्षवद दुबे, मनोज तिवारी, तहसीलदार संदीप तिवारी आदि मौजूद थे।
तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू
अटल सेतु के लोकार्पण के साथ ही त्रिदिवसीय रहली सांस्कृतिक महोत्सव 2022 का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन सारेगामापा में अपनी प्रस्तुति दे चुके गंजबासौदा के शरद शर्मा एवं उनके साथ प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा कलाकारों की प्रस्तुति, मुम्बई प्रसिद्ध अनिल डांस ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन समिति अध्यक्ष अभिषेक भार्गव ने बताया कि द्वितीय दिवस सोमवार को कवि सम्मेलन मे वेदव्रत वाजपेयी ÓओजÓ लखनऊ, अखिलेश चंद्र द्विवेदी Óहास्यÓ प्रयागराज, हाशिम फिरोजाबादी शायर, फिरोजाबाद Óगीत-गजलÓअहमदाबाद, सुमित्रा सरल, अमन अक्षर ÓगीतकारÓ इंदौर, विकास बौखल Óहास्यÓ बारांबाकी, कवि वीरेन्द्र जैन Óविद्रोहीÓ उपस्थित रहेंगे।

Published on:
26 Dec 2022 11:54 pm
Also Read
View All