मकरोनिया के पास नया खेड़ा गांव में शिव महापुराण का आयोजन हो रहा है। कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास पंडित अजय कृष्णा रसिक ने कहा कि शिव महापुराण का आयोजन कराना बड़ी बात नहीं है, अपितु कथा को अपने जीवन में उतारने का महत्व है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण श्रवण करने […]
मकरोनिया के पास नया खेड़ा गांव में शिव महापुराण का आयोजन हो रहा है। कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथा व्यास पंडित अजय कृष्णा रसिक ने कहा कि शिव महापुराण का आयोजन कराना बड़ी बात नहीं है, अपितु कथा को अपने जीवन में उतारने का महत्व है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण श्रवण करने से जन्म-जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा व्यास ने बिंदुक ब्राह्मण और चंचला का वृत्तांत, भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने का महत्त्व, शिवरात्रि पर प्रकट होने वाले शिवलिंग की कथा शिवलिंग पर जल अर्पित करने के फल का विस्तार से वर्णन किया। शिव महापुराण शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने रुद्री निर्माण कर भोले बाबा का अभिषेक किया। कार्यक्रम में पंडित महेश पुजारी, गोविंद सिंह, मुख्य यजमान पवन शर्मा, सुधा शर्मा, जगदीश सिंह ठाकुर, उदल सिंह, यशवंत सिंह, शेर सिंह राजकुमार, अभय सिंह राजपूत, घसीटे यादव आदि उपस्थित रहे।