सागर

गाजे-बाजों के साथ मार्कंडेश्वर मंदिर में पहुंची लगुन, 100 वें वर्ष धूमधाम से निकाली जाएगी बारात

वसंत पंचमी के अवसर पर देव नागेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का सगाई कार्यक्रम हुआ। विधि-विधान से लगुन पत्रिका लिखी गई। जो शनिवार को सब्जी मंडी में स्थित देव मार्कंडेश्वर मंदिर में पहुंची धर्माधिकारी कथा व्यास भागवत कृष्ण शास्त्री, पं. शिवप्रसाद तिवारी, रामचरण शास्त्री, शिव नारायण शास्त्री, आनंद शास्त्री, अमित कटारे,मारकंडेश्वर मंदिर […]

less than 1 minute read
Jan 25, 2026

वसंत पंचमी के अवसर पर देव नागेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का सगाई कार्यक्रम हुआ। विधि-विधान से लगुन पत्रिका लिखी गई। जो शनिवार को सब्जी मंडी में स्थित देव मार्कंडेश्वर मंदिर में पहुंची धर्माधिकारी कथा व्यास भागवत कृष्ण शास्त्री, पं. शिवप्रसाद तिवारी, रामचरण शास्त्री, शिव नारायण शास्त्री, आनंद शास्त्री, अमित कटारे,मारकंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,पंडित डॉ रामचरण शर्मा,पप्पू तिवारी,कैलाश माहेश्वरी,पंकज केसरवानी,राजेश साहू,मंदिर मुख्य पुजारी पवन चौबे और भक्तों ने गाजे बाजे से स्वागत किया। यहां शिवरात्रि पर 100 वें वर्ष धूमधाम से बारात निकाली जाएगी।

प्राचीन है मंदिर की बारात

भगवत कृष्ण ने कहा कि जहां भगवान भोलेनाथ का विवाह संपन्न होता है वहां पर सब कुछ मंगल ही मंगल होता है कुछ भी अमंगल नहीं होता। सबसे पहले धरती पर भगवान भोलेनाथ और माता सती का विवाह हुआ और यह परंपरा प्रारंभ हुई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष शैलेश केसरवानी ने बाबा मार्कंडेश्वर की लगुन आई है। देव मार्कंडेश्वर मंदिर की बारात शहर की सबसे पुरानी बारात में से एक है। सर्वप्रथम पूरे शहर में केवल श्री देव मार्कंडेश्वर मंदिर की बारात निकाली जाती थी। अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि शिव की महिमा अनंत है, वे कल्याणकारी, शुभता के दाता, और सृष्टि के संरक्षक हैं। कार्यक्रम में सत्यम सोनी अरुण सिंघई,नीता केसरवानी,मणि ठाकुर, विष्णु साहू, अनिल जैन, पंकज सोनी, अब्बी साहू, कृष्ण कुमार दुबे, मोनू ठाकुर, रजनीश कुशवाहा व विक्रम साहू आदि मौजूद रहे।

Published on:
25 Jan 2026 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर