
सागर. शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपनी अविवाहित सहेली से शादी करने की इच्छा जताई है। समलैंगिकता का यह अनोखा मामला थाने पहुंचने के बाद महिला सेल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शादी के पहले बने इस संबंध के कारण महिला अपने ससुराल से भागकर घर वापस आ गई है। अब वह अपनी सहेली के साथ रहने पर अड़ी है। वहीं सहेली भी उसके बिना नहीं रह सकती है। मामले को लेकर विवाहित महिला के पिता ने इसकी शिकायत एएसपी विक्रम सिंह से की है। पिता का कहना है कि बेटी बहक गई है। उसका पति सब कुछ जानने के बाद भी उसे अपने साथ रखने को तैयार है, लेकिन बेटी नहीं मान रही है।
शादी से पहले बने थे सहेली से संबंध
पिता के अनुसार उसने बेटी की शादी धूमधाम से की थी। दामाद भी उसे अच्छा मिला था, लेकिन शादी के एक महीने बाद उसकी बेटी वहां से भाग आई। पीड़ा व्यक्त करते हुए पिता ने कहा कि उसकी बेटी की सहेली नरसिंहपुर जिले की रहने वाली है। १९ वर्षीय सहेली का उसके घर आना जाना था। कई बार रात को उसकी बेटी किराए के मकान पर भी रुका करती थी। उस दौरान एेसी कोई बात समझ में नहीं आई थी।
पिता ने बात करने से किया इनकार
इस अनोखे मामले में पीडि़त पिता की शिकायत पर एएसपी विक्रम सिंह ने संज्ञान लेते हुए मामले को विशेष महिला सेल को सौंप दिया है। उन्होंने जिम्मेदार महिला अधिकारी को सही ढंग से महिला की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस मामले में जब पत्रिका ने पीडि़त पिता से बात करना चाही तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पिता के अनुसार उसने बेटी की शादी धूमधाम से की थी। दामाद भी उसे अच्छा मिला था, लेकिन शादी के एक महीने बाद उसकी बेटी वहां से भाग आई।