सागर

सुरखी में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, करीबी मुकाबलों ने बढ़ाया रोमांच

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए क्रिकेट महाकुंभ मेंं नारायणपुर क्रिकेट क्लब और मोकलपुर क्रिकेट क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। नारायणपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 41 रन बनाए, लेकिन मोकलपुर ने 42 रन बनाकर जीत हासिल की। सीहोरा मंडल में श्रीराम सीसी ने जूनियर 11 को 81 रनों से हराया। टाइगर सीसी ने […]

less than 1 minute read
Jan 23, 2026

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए क्रिकेट महाकुंभ मेंं नारायणपुर क्रिकेट क्लब और मोकलपुर क्रिकेट क्लब के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। नारायणपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 41 रन बनाए, लेकिन मोकलपुर ने 42 रन बनाकर जीत हासिल की। सीहोरा मंडल में श्रीराम सीसी ने जूनियर 11 को 81 रनों से हराया। टाइगर सीसी ने सूर्या सीसी को 19 रनों से मात दी। मां ज्वाला सीसी ने राधे सीसी को 1 रन से हराया। ढकरानिया सीसी ने रूपऊ सीसी को 60 रनों से शिकस्त दी।

बिलहरा मंडल- करीबी मुकाबलों में हुआ फैसला

जय हो अगरा ने दोस्ती सीसी को 2 रनों से हराया। स्टार 11 ने महाकाल 11 को परास्त किया। सियावर 11 ने सहजपुरी खुर्द 11 को 7 विकेट से धूल चटाई। रॉयल 11 ने चारटोरिया सीसी को 43 रनों से बुरी तरह हराया।
राहतगढ़ मंडल- महाकाल क्रिकेट क्लब ने एकता सीसी को 9 विकेट से रौंदा। रजवास सीसी ने चंदन हारी सीसी को हराया। मानकी 11 ने सेमरामेड़ा को 8 विकेट से मात दी। मानकी सलैया सीसी ने घोषी सीसी को 19 रनों से शिकस्त दी।

जैसीनगर मंडल- अंतिम गेंद तक बना रहा सस्पेंस

पिपरिया सीसी ने परगासपुरा को करारा झटका दिया। बजरंग सीसी ने कंकर कुइया को 54 रनों से हराया। बांसा सीसी ने सरखड़ी सीसी पटखनी दी तो खुर्द सीसी ने कमेटी जैसीनगर सीसी पर रोमांचक जीत दर्ज की।

सिर्फ खेल महाकुंभ नहीं, बल्कि युवाओं का उत्सव है : आकाश

सुरखी में क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा, यह महाकुंभ केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं का उत्सव है। इस दौरान भोले राजा, मंत्री प्रतिनिधि अरुण गौतम, नगर पंचायत अध्यक्ष सीताओंकार सरमन सिंह, कमलेश पांडे, सत्येंद्र मोठी वाले टीकाराम चौबे रोशन गौतम दिनेश मिश्रा संदीप ठाकुर मोहित सोनी अभिषेक चौबे और ग्राम के सभी नगर वासी उपस्थित रहे।

Published on:
23 Jan 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर