सागर

घर में घुसा, मासूम के सामने उसके पिता को काटा, मां को भी युवक ने नहीं बख्शा…

MP News: रिश्ते के भतीजे ने चार-पांच साथियों के साथ घर में घुसकर अपने चाचा-चाची पर उनके बेटे के सामने कटर से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पत्नी गंभीर घायल है।

2 min read
Feb 26, 2026
minor son witnesses father murdered with cutter (फोटो- Patrika.com)

MP News: सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याऊ स्थित गणेश मंदिर के पास बुधवार देर शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां रहने वाले निगम के मस्टरकर्मी चंद्रलेश चौरसिया को उनके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भतीजे ने मौत के घाट उतार दिया। उनकी पत्नी शशि प्रेम बाई चौरसिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना के दौरान उनका 12 साल का मासूम बेटा घर में मौजूद था। वह हमला होते देख सहम गया। उसने भी मां को बचाने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल दंपति को तुरंत सागर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रलेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी शशि की हालत गंभीर बनी हुई है और बीएमसी में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, MP के इस एयरपोर्ट से जुड़ा है मामला

टोना-टोटका के शक में दिया वारदात को अंजाम

इस वारदात को टोना टोटका कराने के शक में अंजाम दिया गया। हत्यारा रिश्ते में मृतक का भतीजा लगता है, उसने अचानक से अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की। 50 वर्षीय चंद्रलेश पर कटर से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है हमला करने इलाके के ही कुछ कटरबाज है।

जानकारी है कि इनमें से कुछ अपचारी हो सकते है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चार-पांच लड़कों के साथ घर में घुस आया हत्यारा

चंद्रलेश मूल रूप से नगर निगम के वाहन विभाग में मास्टररोल पर कार्यरत थे। पुरव्याऊ में गणेश मंदिर के पास घर पर ही पत्नी के साथ समोसे का व्यवसाय चला रहे थे। मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे रिश्ते का भतीजा अपने चार-पांच साथियों के साथ अचानक घर पहुंचा। वह उनके घर से दो घर दूर रहता है। उसे शक था कि चंद्रलेश और उनकी पत्नी टोना टोटका करते है। हालांकि इनके बीच संपत्ति का विवाद भी बताया जा रहा है।

बहस फिर वार, चंद्रलेश घायल होकर गिरे

शाम करीब 7.30 बजे वह साथियों के साथ घर में घुसा और तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान ने अचानक कटर निकाल लिया और चंद्रलेश पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। चंद्रलेश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। पत्नी शशि ने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उन पर भी कटर से हमला कर दिया। दोनों पर लगातार वार किए गए।

कोतवाली क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, वारदात के पीछे का कारण अभी अज्ञात है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल से चार-पांच युवक भागते दिखे है। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।- ललित कश्यप, सीएसपी (MP News)

ये भी पढ़ें

‘मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं’, राहुल गांधी ने इस MP कांग्रेस के नेता से कहा….

Published on:
26 Feb 2026 05:01 am
Also Read
View All

अगली खबर