सागर

मानसून की हुई विदाई, रात में होने लगा ठंड का एहसास

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शहर में शुक्रवार को हो गई। सागर से मानसून विदा 5 अक्टूबर को होता है, लेकिन इस बार 10 अक्टूबर को मानसून ने विदाई ली। मानसून की वापसी के साथ ही शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा की वजह से ऐसा मौसम है।

less than 1 minute read
Oct 11, 2025

दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई शहर में शुक्रवार को हो गई। सागर से मानसून विदा 5 अक्टूबर को होता है, लेकिन इस बार 10 अक्टूबर को मानसून ने विदाई ली। मानसून की वापसी के साथ ही शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवा की वजह से ऐसा मौसम है। आम तौर पर तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा कम होने लगता है, लेकिन इस बार जल्द ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस माह सामान्य औसत अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाता है, व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहता है।

अनुकूल परिस्थिति बनी

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अलीबाग, अहिल्यानगर, अकोला, जबलपुर, वाराणसी, रक्सौल से होकर गुजर रही है। सागर से भी 10 अक्टूबर को मानसून विदाई हुई। आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों से मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।


पिछले वर्षों में अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान

वर्ष न्यूनतम तापमान

2015 13.8

2016 15.2

2017 16.2

2018 16.0

2019 17.2

2020 16.4

2021 14.8

2022 14.9

2023 16.5

2024 18.6

(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Updated on:
11 Oct 2025 04:56 pm
Published on:
11 Oct 2025 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर