मानसून सीजन के 15 दिन शेष बचे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। आसमान साफ होने से तेज धूप निकल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मानसून सीजन के 15 दिन शेष बचे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। आसमान साफ होने से तेज धूप निकल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाडी़ में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। उत्तर पूर्वी राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इस कारण मानसून ट्रफ लाइन बंगाली खाड़ी से हुए पूर्वी राजस्थान तक जा रही है। इससे हवा में नमी आ रही है। नमी के कारण उमस बढ़ी है। हल्की बारिश की संभावना बनी है।