सागर

मधुमक्खियों के हमले से मां व उसके तीन बच्चे घायल

डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, जहां उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Jun 09, 2025
sagar

सागर. मालथौन क्षेत्र में मधुमक्खियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में महिला व बच्चों सहित 4 लोग घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद घायलों की सेहत में सुधार आ रहा है। जानकारी के अनुसार चुरारी गांव में 40 वर्षीय अनीता यादव अपने 3 बच्चों को लेकर खेत में मूंग की ग्रीष्मकालीन फसल देखने गई थी। पास के अन्य खेत में किसान खाना बना रहे थे, इस दौरान धुआं होने से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे अनीता और उसका पुत्र बलराम यादव 4 वर्ष, पुत्री अंशिका 6 वर्ष, आशिता 8 वर्ष गंभीर रूप से आहत हुए। आसपास के किसानों की मदद से महिला व बच्चों को मालथौन के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, जहां उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Published on:
09 Jun 2025 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर