सागर

मोतीनगर पुलिस ने अवैध हथियार लिए घूम रहे 6 आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया

अपराधों की रोकथाम के लिए मोतीनगर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। सोमवार को मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 6 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को पकड़ा है। सबसे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गजेंद्र पुत्र चुन्नीलाल पटेल 39 वर्ष, नीतेश पुत्र मगनलाल कोरी 30 वर्ष दोनों निवासी भैंसा और मनीष पुत्र जालम […]

less than 1 minute read
Feb 10, 2026

अपराधों की रोकथाम के लिए मोतीनगर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। सोमवार को मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 6 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को पकड़ा है। सबसे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गजेंद्र पुत्र चुन्नीलाल पटेल 39 वर्ष, नीतेश पुत्र मगनलाल कोरी 30 वर्ष दोनों निवासी भैंसा और मनीष पुत्र जालम जाटव 23 वर्ष निवासी वल्लभनगर वार्ड को पकड़ा है। इनमें मनीष जाटव पहले से कई मामले दर्ज है। दूसरी कार्रवाई में भी तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। जिनमें तीन अलग-अलग स्थानों से सुरेन्द्र पुत्र मोहन कोरी 20 वर्ष को धर्मपुरा के पास से हिरासत में लिया गया। सुब्बी उर्फ शुभम पुत्र रज्जन अहिरवार 28 वर्ष काकागंज वार्ड से पकड़ा और पप्पू 32 वर्ष महलवार मंदिर से पकड़ा गया। इन तीनों के कब्जे से कब्जे से एक-एक लोहे का खटकेदार चाकू जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि पकडे गए आरोपी सुरेंद्र पर पहले से दो मामले और शुभम पर 5 अपराध दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों के लिए कोर्ट में पेश किया।

Published on:
10 Feb 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर