Mahavir Jayanti Holiday: रविवार को अवकाश के दिन ही सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्थिति साफ कर दी है।
Mahavir Jayanti Holiday:मध्यप्रदेश के भोपाल, सागर और दमोह जिले में महावीर जयंती की छुट्टी को लेकर चल रहा संशय अब खत्म हो गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि अवकाश किस दिन रहेगा, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच रविवार को अवकाश के दिन ही सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्थिति साफ कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। हालांकि, आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि जिले की स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे। यानी जरूरत पड़ने पर कलेक्टर अवकाश की तारीख को लेकर अलग से फैसला कर सकते हैं।
सरकार के इस आदेश के बाद अब सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में अवकाश को लेकर बनी अनिश्चितता काफी हद तक समाप्त हो गई है। भोपाल, सागर और दमोह जिले के कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिससे सरकारी कर्मचारियों को सोमवार को छुट्टी मिल गई है।
जानकारी के लिए बता दें मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी छुट्टी के कलेंडर में महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को थी। इस दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक और समान्य अवकाश घोषित किया गया था। अब सामाजिक संगठनों के ज्ञापन के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च की जगह 30 मार्च को घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। अब कलेक्टर स्वयं छुट्टी का फैसला ले सकते हैं।
काफी समय पहले से ही समाज के लोगों के साथ-साथ विधायकों ने भी मांग की थी कि छुट्टी की तारीख में बदलाव किया जाए। पृथ्वीपुर से विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने सीएम को पत्र लिखकर इसमें संशोधन की मांग की थी। विधायक ने कहा था कि जैन धर्म की धार्मिक परंपराओं और रीति रिवाजों के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक इस साल 30 मार्च को ही मनाया जाएगा।
महावीर जयंती की छुट्टी पर संशय खत्म हुआ।
सरकारी लिस्ट में थी 31 मार्च को है महावीर जयंती की छुट्टी
कई दिनों से जैन समाज के लोगों 30 मार्च को की थी छुट्टी की मांग
एमपी सरकार ने इसमें किया संशोधन
स्थानीय कलेक्टर ने घोषित कर दी छुट्टी
31 मार्च के लिए अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं