MP News: बीना के बड़ा मंदिर क्षेत्र स्थित मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में उस वक्त सनसनी फैल गई, मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे मोतीचूर नदी एवं पर्यावरण समिति के सदस्य नदी किनारे पौधों की देखरेख के लिए पहुंचे थे। इस दौरान समिति के एक सदस्य की नजर विसर्जन घाट के पास पानी में उतराते हुए एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बीना थाना पुलिस और नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।
अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों और लापता लोगों की सूची के माध्यम से मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सभी मामले की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि मोतीचूर नदी के इस विसर्जन घाट पर पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।