सागर

‘Labour Law’ लागू न होने पर कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

MP News: मध्यप्रदेश के सागर में लेबर लॉ लागू किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

less than 1 minute read
Nov 30, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सागर में चारों लेबर कोड लागू करने के विरोध में रविवार को विभिन्न उद्योगों के श्रमिक कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कीर्ति स्तंभ एटक कार्यालय के पास कर्मचारियों ने चार लेबर कोड की प्रतियां जलाईं और इसके वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शन में वरिष्ठ श्रमिक नेता कामरेड अजीत जैन ने कहा कि पूंजीपतियों के हित लाभ में 29 श्रम कानून समाप्त कर चार श्रम कोड लागू किया गया जो 90 प्रतिशत कामगारों की रीढ़ पर प्रहार है। जिसमें सेवा सुरक्षा, सेवा लाभ व स्थाई सेवा के अधिकार आदि से वंचित कर ठेका करण, प्लेसमेंट, समयबद्ध नियोजन, काम के घंटे बढ़ाकर कानूनी बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। सागर लेबर बार एसोसिएशन के सचिव प्रैक्ट्रिस फुसकेले ने कहा है कि चार श्रम कोड के नाम पर न्यायालय व श्रम न्यायालय बंद कर प्रदेश में 4 न्यायाधिकरण बनाए जाकर मेहनतकशों को न्याय व न्यायालय के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

श्रमिक नेताओं ने कहा कि यदि चारों लेबर कोड का निर्णय यदि वापस नहीं लिया जाता है तो आगामी दिनों में श्रमिक संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वर्तमान में देश भर में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Published on:
30 Nov 2025 05:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर