सागर

एमपी में हनुमान मंदिर में घुसी तेज रफ्तार बस, मची चीख पुकार

mp news: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर से टकराई, मंदिर क्षतिग्रस्त, हादसे में एक युवती की मौत, दो घायल...।
2 min read
Oct 31, 2025
SAGAR
speedy Bus Collided With Hanuman Mandir one death two injured

mp news: मध्यप्रदेश के सागर में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे बने हनुमान मंदिर से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार एक युवती की मौत हो गई तो वहीं बस के ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जो बस हादसे का शिकार हुई है वो सीधी से गुजरात के सूरत जा रही थी। इसी दौरान बरपानी पुराई की तलाई के पास ये हादसा हुआ।

मंदिर से टकराई बस

हादसा सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में गढ़ाकोटा रोड पर स्थित बरपानी पुराई की तलाई के पास हुआ। बस क्रमांक GJ 14 X 5295 सीधी जिले से गुजरात के सूरत जा रही थी। जब बस बरपानी पुराई की तलाई के पास पहुंची तो तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने हनुमान मंदिर से जा टकराई। बस की टक्कर से हनुमान मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है हालांकि मूर्ति सुरक्षित है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

युवती की मौत, दो गंभीर घायल

हादसे में एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती बस में सामने की तरफ केबिन में बैठी थी और उसे गंभीर चोटें आई थीं। मरने वाली युवती नर्स बताई जा रही है, हादसे में बस ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Updated on:
31 Oct 2025 04:46 pm
Published on:
31 Oct 2025 04:46 pm
Also Read
View All
अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल, छतरपुर में 43.6 प्रतिशत बच्चों को समय से पहले दिया जा रहा ऊपरी आहार

मामूली वजहों से खराब पड़े 300 हैंडपंप, मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की परेशानी, बारिश में हैंडपंप बंद होने से लोग कुएं का प्रदूषित जल पीने को मजबूर

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रही फॉरेस्ट सिटी, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

Bina news: 9 साल पहले लापता हो गई थी बेटी, 542 किमी. दूर से आई खुशखबरी, गले लग खूब रोई मां बेटी

बीना के मनोरमा वार्ड की राशन दुकान के विक्रेता को हटाया, अब राशन के लिए भटक रहे हितग्राही, कैसे मनेगा त्योहार