सागर

पंच प्यारे की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन, अमृतसर की गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

सिख समाज के पहले गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजाए गए रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया।

2 min read
Nov 14, 2024
sikhsamaj

गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर शुरु हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम

सागर. सिख समाज के पहले गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को भगवानगंज स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजाए गए रथ पर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। रथ के आगे पंच प्यारे चल रहे थे। गुरुग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट करने वालों में होड़ लगी रही। वहीं अमृतसर की गतका पार्टी ने कीर्तन मार्ग पर साहस का परिचय देते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाए।नगर कीर्तन गुरुद्वारा से सदर, रेलवे अंडरब्रिज से राधा तिराहा, गुजराती बाजार, कटरा से तीनबत्ती होकर वापस गुरुद्वारा पहुंचा। गुरुग्रंथ साहब की शोभायात्रा में संगत कीर्तन करते हुए चल रही थी। जिले भर से संगत पार्टी शामिल हुई। 14 नवंबर गुरुवार को रागी जत्था गुरुद्वारा में कीर्तन करेगा। सुबह-शाम कीर्तन होंगे। प्रकाश पर्व 15 नवंबर को सुबह 8 बजे अखंड पाठ साहिब का समापन, आरती-कीर्तन के बाद दोपहर 1 बजे से लंगर शुरू होगा।

फुटवियर यूनियन ने किया पंच प्यारे का स्वागत

गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शास्त्री मार्केट के सामने सागर फुटवियर यूनियन एवं शास्त्री मार्केट एसोसिएशन ने पंच प्यारों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में आसाराम मेंठवानी, अध्यक्ष लालाराम मेठवानी, सनी भाटिया, सतीश गंगवानी, राजेश मनवानी, अभिषेक मेठवानी, गोलू जैन, अनिल चंदानी, ओम प्रकाश एवं नोनी सबलोक आदि मौजूद रहे।

सिंधी कॉलोनी में आज निकलेगा कीर्तन

सिंधी कॉलोनी में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुवार को सुबह 8 बजे निकलेगा। नगर कीर्तन सिंधी समाज की महिलाएं अपने- अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा करेंगी। 14 नवम्बर सुबह 8 बजे फूलों के रथ पर गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के साथ दादी कौशल्या देवी विराजमान होंगी। शोभायात्रा सिंधी गुरुद्वारा से नोवेल्टी गली, मनवानी गली, कुकरेजा गली, प्राइमरी स्कूल होते हुए सिंधी कॉलोनी का भ्रमण कर खुरई रोड से शास्त्री वार्ड से वापस सिंधी गुरुद्वारा दोपहर 12 बजे पहुंचेगी ।

Published on:
14 Nov 2024 11:40 am
Also Read
View All

अगली खबर