सागर

देश के टॉप ए ग्रेड कॉलेज में शामिल हुआ MP के इस शहर का कॉलेज, मिलेगी यह सुविधाएं

देश के चुनिंदा ए ग्रेड कॉलेजों को सरकार अपग्रेड कर रही है
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 11:45 AM IST
Open road of Cluster University with upgradation of degree college
Open road of Cluster University with upgradation of degree college

सागर। देश के चुनिंदा ए ग्रेड कॉलेजों को सरकार अपग्रेड कर रही है। मप्र के कॉलेजों की सूची में सागर का गल्र्स डिग्री कॉलेज पहले नंबर पर है। रूसा (राष्ट्रीय उच्चत्तर शिक्षा अभियान) ने यह सूची सरकार को भी भेज दी है। अब गल्र्स डिग्री कॉलेज भी देश के उन 45 कॉलेजों की सूची में प्रबल दावेदार है, जिन्हें अपग्रेड किया जाना है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही अपग्रेडेशन संबंधी दस्तावेजी कार्रवाई शुरू हो जाएगी और इसी के साथ कलस्टर यूनिवर्सिटी का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

सरकार ने योजना के तहत ए-गे्रड कॉलेजों को चुनने के लिए दो चरण की प्रक्रिया अपनाई थी। पहले चरण पूर्व में ही हो चुका है। दूसरे चरण की प्रक्रिया में सागर के गल्र्स डिग्री कॉलेज का नाम है। भोपाल में संचालित रूसा कार्यालय द्वारा मप्र की सूची सरकार को भेज दी है। जल्द ही सरकार अपग्रेड होने वाले कॉलेजों की सूची जारी कर सकता है।
बीना के कॉलेज का नहीं लग पाया नंबर
जिले में ए ग्रेड पाने वाले दो शासकीय कॉलेज हैं। गल्र्स डिग्री कॉलेज के बाद यह दर्जा बीना कॉलेज को भी मिला है। हालांकि अपग्रेड होने की दौड़ में बीना कॉलेज पहले चरण में ही बाहर हो गया था। इसकी वजह छात्रों की दर्ज संख्या ५ हजार से कम होना थी। गल्र्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं की संख्या मप्र में सबसे ज्यादा है।
सूची में इसलिए अव्वल
एक्सीलेंस के दर्जे के साथ ऑटोनोमस भी है। ५ हजार छात्र संख्या के मुकाबले ९ हजार छात्राएं अध्ययनरत हैं। २० एकड़ से ज्यादा भूमि कॉलेज के पास है।
इन कॉलेजों से आगे मप्र के टॉप कॉलेजों में
भोपाल का नूतन कॉलेज, ग्वालियर का केआरजी और रीवा का केआरएस आता है। इन तीन कॉलेजों में छात्र संख्या गल्र्स डिग्री कॉलेज से काफी कम है।
..तो केवी क्रमांक-३ पर बनेगी यूनिवर्सिटी
कॉलेज प्रबंधन को जिला प्रशासन ने २० एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-३ के पास दी है। अपग्रेड होने वाले कॉलेजों में शामिल होने पर शासन निर्माण के लिए ग्रांट देगा। इसके बाद विवि का काम शुरू होगा। इसमें सिर्फ छात्राओं को ही दाखिला मिलेगा। हालांकि विवि जिन कॉलेजों को संबद्धता देगा, वहां छात्र और छात्राएं संयुक्त रूप से पढ़ सकेंगी।
ये होगा फायदा
-सीटें बढऩे से और ज्यादा छात्राओं को अवसर मिलेगा।
-नए कोर्स संचालित होंगे, जिससे रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा।
-विवि खुद की डिग्री देने के साथ पीएचडी भी करा सकेगा।
इनका कहना है
& योजना के दूसरे फेस में रूसा ने जो सूची बनाई है, उसमें गल्र्स डिग्री कॉलेज पहले नंबर पर है। उम्मीद है कि सरकार द्वारा अपग्रेड किए जाने वाले कॉलेजों में सागर का भी नाम हो। एेसा हुआ तो सागर में छात्राओं के लिए क्लस्टर यूनिवर्सिटी खुल सकती है।
डॉ. एके पटैरिया, प्राचार्य गल्र्स डिग्री कॉलेज

Published on: