सागर

नवविवाहिता की कुएं में मिला शव, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का आरोप

बंडा थाना क्षेत्र के मुड़ारी गांव में कुएं से नवविवाहिता का शव मिला है। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज और प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में मृतिका परिजनों ने भी ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ मारपीट व प्रताडऩा के आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Oct 13, 2025
Feature image

बंडा थाना क्षेत्र के मुड़ारी गांव में कुएं से नवविवाहिता का शव मिला है। शव के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज और प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में मृतिका परिजनों ने भी ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ मारपीट व प्रताडऩा के आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो तत्काल बंडा थाना पुलिस को सूचना दी। शव निकाला गया तो उसकी पहचान मुड़ारी गांव की 25 वर्षीय पिंकी पति हरिकिशन कोटवार के रूप में हुई। पुलिस को कुएं के पानी में भीगा हुआ एक पत्र मिला। पत्र में पिंकी ने लिखा था कि शादी के समय उसके परिवार ने गाड़ी, सोना-चांदी और अन्य सामान दहेज में दिया था, इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित करते थे। पति मुझसे आए दिन झगड़ा करता था, मारपीट करता था और गालियां देता था। मायके में किसी से बात तक नहीं करने देता था।
कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद जब मृतिका के परिजन मुड़ारी गांव पहुंचे तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बंडा थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने बताया कि मामले में सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
13 Oct 2025 04:45 pm
Published on:
13 Oct 2025 04:45 pm
Also Read
View All
अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल, छतरपुर में 43.6 प्रतिशत बच्चों को समय से पहले दिया जा रहा ऊपरी आहार

मामूली वजहों से खराब पड़े 300 हैंडपंप, मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की परेशानी, बारिश में हैंडपंप बंद होने से लोग कुएं का प्रदूषित जल पीने को मजबूर

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रही फॉरेस्ट सिटी, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

Bina news: 9 साल पहले लापता हो गई थी बेटी, 542 किमी. दूर से आई खुशखबरी, गले लग खूब रोई मां बेटी

बीना के मनोरमा वार्ड की राशन दुकान के विक्रेता को हटाया, अब राशन के लिए भटक रहे हितग्राही, कैसे मनेगा त्योहार