सागर

अब दूसरे पक्ष की महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत

बंडा के बिजरी गांव में हुई पिता-पुत्र की हत्या का मामला सागर. बंडा थाना क्षेत्र के बिजरी गांव में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरुवार को अब आरोपी पक्ष की महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर वारदात की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने […]

less than 1 minute read
Sep 05, 2025

बंडा के बिजरी गांव में हुई पिता-पुत्र की हत्या का मामला

सागर. बंडा थाना क्षेत्र के बिजरी गांव में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड के मामले में गुरुवार को अब आरोपी पक्ष की महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर वारदात की निष्पक्ष जांच की मांग की।

एसपी ऑफिस पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पतियों को झूठा फंसाया गया है। घटना के समय उनके पति मौके पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि घटना के बाद मृतक पक्ष के लोगों ने उनके घरों और खेतों में तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। दहशत के कारण वह अपने घरों में भी नहीं रह पा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उनका बड़ा परिवार है, जिसमें करीब 100 सदस्य अलग-अलग मकानों में रहते हैं। मृतक के परिजनों ने एफआइआर में पूरे परिवार के नाम शामिल करा दिए हैं। महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा है कि सिर्फ उन्हीं लोगों पर कार्रवाई हो जो वारदात में शामिल थे। ज्ञात हो कि 29 अगस्त को बिजरी गांव में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद भागीरथ लोधी और उनके बेटे रामकुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 19 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।

Published on:
05 Sept 2025 08:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर