सागर

दूज पर पुलिस लाइन में रंगों की धूम, होली के गीतों पर जमकर नाचे पुलिसकर्मी

पुलिस के लिए होली के रंग अभी बाकी थे कि पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ परिवार के साथ जमकर होली खेली। होली त्योहार के मुख्य दिन बुधवार को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने दिनभर ड्यूटी की। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिंहा […]

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

पुलिस के लिए होली के रंग अभी बाकी थे कि पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ परिवार के साथ जमकर होली खेली। होली त्योहार के मुख्य दिन बुधवार को शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने दिनभर ड्यूटी की। इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिंहा और सभी एसडीओपी, थाना प्रभारियों के साथ जमकर होली के रंग उड़ाए। होली के गीतों पर पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।
खाकी वर्दी में ड्यूटी निभाने वाले जवान गुरुवार को रंग-बिरंगे गुलाल और अबीर में रंगे नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग डाला, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए सभी ने उत्सव का आनंद लिया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और जवानों के साथ मिलकर होली खेली, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। होली के दौरान ड्यूटी पर रहकर शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले पुलिसकर्मियों ने एक दिन बाद अपने परिवार और साथियों के साथ रंगों का आनंद लिया। सागर पुलिस ने होली के दौरान भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी थी, लेकिन गुरुवार का यह उत्सव पूरी तरह मस्ती और खुशी से भरा रहा। एएसपी लोकेश सिंहा ने कहा कि यह आयोजन पुलिस परिवार की एकजुटता और त्योहारों के प्रति उत्साह को दर्शाता है। पुलिस लाइन में खेली गई यह होली न केवल रंगों का त्योहार थी, बल्कि सेवा और एकता का भी प्रतीक बनी।

Published on:
06 Mar 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर