
casteist mindset thugs attacks Dalit groom at Wedding Procession (फोटो- Patrika.com)
mp news: मध्य प्रदेश के सागर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां दलित समाज की बारात पर दबंगों ने देर रात सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि वह दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने देना चाहते थे। इन जातिवादी मानसिकता वाले लोगों लाठी-डंडों से बारात पर हमला कर लोगों को घायल कर दिया। मामले की खबर भीम आर्मी (सांसद चंद्रशेखर रावण की पार्टी) को लगी। उनके पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी देखरेख में शादी कराई गई।
मामला मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब एक बजे की है। सागर के नरयावली विधानसभा क्षेत्र के खैजरा माफी गांव से अहिरवार समाज की एक बारात निकल रही थी। तभी अचानक जातिवादी मानसिकता के दबंगों ने बारात को बीच में ही रोक दिया। दबंगों ने दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने दिया। दबंगों ने बारातियों से जमकर विवाद किया फिर मारपीट शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दबंगों ने दुल्हन के परिजनों को भी निशाना बनाया और उनके साथ भी मारपीट की। इस जातिवादी हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल अस्पताल में चल रहा है।
इस घटना की जानकारी भीम आर्मी को मिली। सूचना मिलते ही भीम आर्मी के पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार, सागर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर अहिरवार और जिला प्रभारी कमलेश अहिरवार प्रमुख रात 2 बजे के आसपास खैजरा माफी गांव पहुंचे। भीम आर्मी ने पुलिस के सामने इसका विरोध किया और दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। भीम आर्मी के सदस्यों की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन की शादी संपन्न कराई गई और जयमाला की रस्म भी पूरी हुई।
बता दें कि, दमोह के हटा थाना क्षेत्र के बिजोरी पाठक गांव में भी 1 हफ्ते पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक दिव्यांग दलित दूल्हे और पूरी बारात पर दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया था। इस मामले में भी जातिवादी मानसिकता वाले लोगों को एक दलित दूल्हे का घोड़ी पर चढ़ना नागवार गुजरा। दबंगों ने बारात को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दूल्हे के परिवार के कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बारात लोधी समाज की थी। दबंगों ने घोड़ी पर बैठे दिव्यांग दूल्हे को नीचे पटक दिया था। यहीं नहीं, दूल्हे भाई को बचाने के लिए दौड़ी बहन को भी दबंगों ने नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि दबंगों ने बारातियों के गहने भी लूट लिए।
Published on:
29 Apr 2026 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
