सागर

रात में हुई एक इंच बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात शहर में झमाझम बारिश हुई।

less than 1 minute read
Jun 30, 2024
बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है। इस कारण जनधन की हानि भी होती है। इससे बचाव के लिए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशों पर जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

जिले में सबसे ज्यादा बारिश रहली और बीना में हुई

सागर. जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात शहर में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक एक इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं रहली और बीना में भी जोरदार बारिश हुई। बारिश की शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री कम 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

सीजन में 3 इंच से कम हुई बारिश

पिछले वर्ष की मुताबिक शहर में कम बारिश हुई है। शहर में अब तक 71.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो तीन इंच से कम है। वहीं पिछले वर्ष 207.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पिछले वर्ष जून माह में 8 इंच बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। अभी 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। गरज चमक के साथ बारिश होगी। रविवार को भी जिले में बारिश की संभावना है।

जिले में हुई बारिश

सागर - 25.6

जैसीनगर - 6.4

राहतगढ़ - 7.0

बीना - 39.2

खुरई - 25.4

मालथौन - 15.0

बंडा - 2.0

शाहगढ़ - 1.0

रहली - 55.0

देवरी - 0.3

केसली - 8.0

(नोट-बारिश के आंकड़े मिमी में हैं)

Published on:
30 Jun 2024 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर