सागर

परशुराम प्राकट्योत्सव, 29 को निकलेगी वाहन रैली

भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर वाहन रैली 29 अप्रेल को निकाली जाएगी। साथ ही प्राकट्योत्सव के दिन 30 अप्रेल को सुबह मंदिरों में पूजन अभिषेक होंगे। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

less than 1 minute read
Apr 11, 2025
sagar

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव को लेकर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित होटल में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें विप्र समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्व सम्मति से तय किया गया कि भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर वाहन रैली 29 अप्रेल को निकाली जाएगी। साथ ही प्राकट्योत्सव के दिन 30 अप्रेल को सुबह मंदिरों में पूजन अभिषेक होंगे। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसवीएन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हम अपने आराध्य का प्राकट्योत्सव भव्य रूप से मनाने तैयारियां कर रहे है। इस बार वाहन रैली में मातृ शक्ति भी सहभागिता करेंगी। युवा सर्व ब्राह्मण समाज बुंदेलखंड के अध्यक्ष भरत तिवारी ने कहा कि वाहन रैली पूर्व संध्या पर सिविल लाइन से प्रारंभ होगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। शोभायात्रा परंपरागत रूप से रामबाग मंदिर बड़ा बाजार से दोपहर में प्रारंभ होगी,अभिषेक पूजन मंदिरों में प्रात:काल से होगा जिसका प्रमुख आयोजन पशुपतिनाथ मंदिर में होगा। बैठक को मनीष चौबे, रामचरण शास्त्री श्रीहरि,रामचंद शर्मा,योगेश दीक्षित,रघु शास्त्री शिवनारायण शास्त्री आदि ने भी संबोधित किया। संचालन पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी और शिवसेना उपराज्य प्रमुख पं पप्पू तिवारी ने किया। आभार अशोक दुबे, कमलेश तिवारी और अमित ब्रह्मभट्ट ने माना।

Published on:
11 Apr 2025 04:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर