सागर

मध्यस्थता से सुलझेंगे पक्षकारों के विवाद

मध्यस्थता से सुलझेंगे पक्षकारों के विवाद

less than 1 minute read
May 31, 2020
मध्यस्थता से सुलझेंगे पक्षकारों के विवाद

नवीन भवन का लोकार्पण
बंडा. तहसील परिसर में शनिवार को मध्यस्थता केंद्र के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ अजय कुमार मित्तल मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।
इस मौके पर न्यायमूर्ति संजय यादव प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह भी मौजूद थे। केंद्र में पक्षकारों के मध्य होने वाले विवादों का मध्यस्थ न्यायाधीश के माध्यम से मामलों का निराकरण किया जाएगा।
उक्त केंद्र में एक हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है, जिसमें पक्षकारों को नि:शुल्क विधिक सहायता एवं योजनाओं के अंतर्गत आने वाले पक्षकारों को नि:शुल्क विधिक सहायता जिसमें समस्त न्यायालयीन खर्च प्रदान किए जाएंगे। तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा समय-समय पर विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन भी किए जा रहे हैं। मध्यस्थता केंद्र की स्थापना से तहसील की समस्त जनता को फायदा होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह के द्वारा उक्त आयोजन के मौके पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए विधिक सहायता के माध्यम से पक्षकारों को दी जाने वाली सुविधओं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर विधि सक्सेना, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति उमाशंकर अग्रवाल, व्यवहार न्यायाधीश हेमंत सविता एवं न्यायाधीश अंकिता श्रीवास्तव, एसडीएम, एसडीओपी, नायब तहसीलदार, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्याम किशोर नामदेव, महेश तिवारी, जय नारायण तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Published on:
31 May 2020 05:20 pm
Also Read
View All