सागर

अधूरी पड़ी सड़कों की एजेंसियों पर प्रतिदिन के हिसाब से लगेगी पेनाल्टी

एसएससीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 33वीं बैठक
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 7:21 PM IST
एसएससीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 33वीं बैठक
एसएससीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 33वीं बैठक

स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के संचालन में लापरवाही करने पर एजेंसी के टर्मिनेशन के निर्देश

सागर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत तैयार हो रहीं सड़कों की धीमी गति व अधूरे कामों के विरुद्ध सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सख्त कदम उठाया है। बुधवार को आयोजित हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 33वीं बैठक में अधूरी पड़ी सड़कों वाली निर्माण एजेंसी के विरुद्ध के प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी लगाने का निर्णय लिया गया। सभी डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। इसके साथ ही स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के संचालन में लापरवाही करने पर ठेकेदार एजेंसी के टर्मिनेशन के बाद इसके संचालन के लिए सागर स्मार्ट सिटी की इन हॉउस कमेटी बनाने का निर्णय बोर्ड में लिया गया। एसएससीएल के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर सह अध्यक्ष दीपक आर्य, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक व सीइओ राजकुमार खत्री, सीएफओ हेमलता पटेल, आकांक्षा जुनेजा, कंपनी सचिव रजत गुप्ता शामिल रहे, जबकि डायरेक्टर्स में सूर्यनारायण झा, नबरून भट्टाचार्य, विनोद कुमार तिवारी, डी. कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।सिर्फ फिनिशिंग वर्क शेषबैठक में बताया गया कि खेल परिसर मैदान के सामने बनाई जा रही सागर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। लाइटिंग व अन्य टेस्टिंग की जा रहीं हैं। जल्द ही शहर के लोगों को सागर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन बिल्डिंग के रूप में एक सर्वसुविधायुक्त नगर निगम कार्यालय की सौगात दी जा सकेगी। इसके साथ ही 8 जोन में बटे सागर नगर निगम के लिए जोनल फेसिलिटेशन सेंटर्स भी तैयार हो गए हैं।

Updated on:
27 Jun 2024, 7:21 PM IST
Published on: