
लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर सोमवार को गंगा आरती का सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इस मौके पर शहरभर से श्रद्धालु आरती में शामिल होने पहुंचे। गंगा आरती के दौरान सभी श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सागर को अव्वल बनाने का संदेश दिया गया। संदेश के माध्यम से कहा गया कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने स्तर पर सागर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने में सहभागी बने।
प्रत्येक सोमवार को झील किनारे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा इस आयोजन की पहल की गई है। जहां चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में आम लोग भी यजमान बनकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
Published on:
17 Feb 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
