सागर

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की बीच बाजार पुलिस ने की पिटाई, सीसीटीवी का वीडियो वायरल

मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां 5-6 पुलिस कर्मी बारी-बारी से एक युवक पर प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करते दिख रहे हैं।

less than 1 minute read
Sep 15, 2025

मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां 5-6 पुलिस कर्मी बारी-बारी से एक युवक पर प्लास्टिक के पाइप से मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोतीनगर क्षेत्र के इस आरोपी पर मोतीनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमला, अपहरण, मारपीट, अवैध शराब सहित 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि वासु सोनी नाम के युवक द्वारा क्षेत्र के लोगों की लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। पुलिस शिकायत के बाद आरोपी की तलाश कर रही थी। वह लगातार लोगों को धारदार हथियार से लोगों को डराता धमकाता था। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी मोतीनगर थाना के ही हैं। मौके पर आरोपी से झड़प हुई थी, उसके हाथ में कटर था। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया था।

Published on:
15 Sept 2025 04:56 pm
Also Read
View All