सागर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई- घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन सट्टेबाज धराए

मोतीनगर थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। एक ओर घर में घुसकर डंडे-पत्थर से मारपीट करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी ओर अवैध अंक-पर्ची सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को दबोचा गया। घर में घुसकर मारपीट का मामला रविवार […]

less than 1 minute read
Mar 03, 2026

मोतीनगर थाना पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। एक ओर घर में घुसकर डंडे-पत्थर से मारपीट करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो वहीं दूसरी ओर अवैध अंक-पर्ची सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को दबोचा गया।

घर में घुसकर मारपीट का मामला

रविवार की रात करीब 11 बजे इतवारी टोरी निवासी 21 वर्षीय फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के मनु मिश्रा और मेहुल मिश्रा ने उसके भाई से गाली-गलौज की और घर में घुसकर डंडे व पत्थरों से जमकर मारपीट की। दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रवि राहुल उर्फ मनु मिश्रा 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अवैध सट्टा पर सख्ती तीन गिरफ्तार

सोमवार को अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस नरयावली नाका, पंतनगर वार्ड और मुक्तिधाम मंदिर क्षेत्र के पास छापेमारी की गई। पकड़े गए आरोपियों में प्रहलाद पटेल 40 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड, प्रकाश सेन 45 वर्ष और बबलू कोरी 27 वर्ष निवासी पंतनगर वार्ड शामिल हैं। उनके पास से सट्टा पर्चियां, पेन और नगदी राशि जब्त की गई। सट्टा एक्ट की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Published on:
03 Mar 2026 05:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर