सागर

सागर के सोहेल का महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किया सम्मान

सोहेल ने कूडो वर्ल्ड कप 2025 में रजत पदक जीता है। राज्यपाल ने सोहेल को उपलब्धि पर हर्ष जताया और आगे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।
less than 1 minute read
Jul 27, 2025
sagar
sagar

मुंबई में आयोजित 166वें आयकर दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सागर के कूडो खिलाड़ी सोहेल खान का सम्मान किया। सोहेल ने कूडो वर्ल्ड कप 2025 में रजत पदक जीता है। राज्यपाल ने सोहेल को उपलब्धि पर हर्ष जताया और आगे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई। सोहेल खान ने कहा कि बड़े मंच पर सम्मानित होना मेरे लिए गर्व का पल है। मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
ज्ञात हो कि हाल ही में सोहेल ने बुल्गारिया में आयोजित कूडो वर्ल्ड कप 2025 में पुरुष -250पी वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। वह फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बने और सीनियर डिविजन में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अब वह अगस्त में होने वाले राष्ट्रीय ट्रायल्स की तैयारियों में जुट गए हैं। उनका अगला लक्ष्य नवंबर 2025 में जापान में होने वाली एशिया ओशिनिया कूडो चैंपियनशिप है।

फ्रांस के खिलाड़ी को हराकर जीता था रजत

25 वर्षीय सोहेल को प्री-क्वार्टर फाइनल में वॉक ओवर मिला, जब उनके प्रतिद्वंदी अब्दुल्ला वजन मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के रूसेव राडोस्लाव को 1-0 से और सेमी फाइनल में लिथुआनिया के एंडजे वोइनियस को 4-0 से हराया। फाइनल में फ्रांस के क्वेंटिन मिरामोंट से जबरदस्त मुकाबला हुआ, जो तीसरे राउंड तक गया। सोहेल ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन मामूली अंतर से हार गए। सोहेल की इस उपलब्धी पर चीफ हेड कोच कुडो इंडिया फेडरेशन हांशी मेहुल वोरा, हेड कोच कूडो मप्र डॉ. मोहम्मद एजाज खान, विधायक शैलेंद्र जैन, डॉ. नईम अहमद खान, हरिकांत तिवारी, नीरज तिवारी, शुभम राठौर ने हर्ष जताया है।

Updated on:
27 Jul 2025 05:03 pm
Published on:
27 Jul 2025 05:03 pm