सागर

10 अक्टूबर से होगा शारदीय नवरात्री का शुभारम्भ, ध्यान में रखें ये बातें

शारदीय नवरात्र किस तारीख से शुरू हो रही है, शारदीय नवरात्र किस दिनांक को है
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2018, 12:50 PM IST
Feature image

सागर. शारदीय नवरात्र का त्यौहार आने वाला है। दस दिनों तक हर कोई मां जगतजननी आदिशक्ति की भक्ति में लीन नजर आएगा। शक्ति की भक्ति के इस पर्व के दौरान कई सारे चमत्कार भी देखने मिलेंगे। मां आदिशक्ति अपने भक्तों को आशीर्वाद के रूप में मनचाहा वरदान देती है। प्रदेश भर में जगह-जगह मां जगतजननी की आकर्षक दार्शनिक प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। उत्सव का शुभारंभ होगा 10 अक्टूबर 2018 से। जो दशहरा तक जारी रहेगा। इस दौरान भजन संख्या, गरबा महोत्सव के आयोजन भी किए जाएंगे।

शारदीय नवरात्र 2018 किस तारीख से शुरू हो रही है


नवरात्री हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह नौ दिनों तक चलने वाला त्यौहार है। जिसमें मां दुर्गा नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर 2018 से शुरू हो रही है। मां दुर्गा अपने भक्तों के जीवन से हर प्रकार की नकारात्मकता और बुरी दूर करती है और उन्हें मानसिक शक्ति प्रदान करती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए माँ दुर्गा की पूजा की जाती है। लोग नवरात्री में उपवास रखते है और माँ दुर्गा की पूजा करते है। अगर आप भी नवरात्री में उपवास रखने वाले है तो आपको कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए।

शारदीय नवरात्र 2018 : क्या करें क्या न करें
हर त्यौहार की तरह ही नवरात्री के त्यौहार से पहले भी घर की सफाई करना बहुत जरुरी होता है। इस बात का ध्यान रखें कि यह सफाई नवरात्रि के पहले दिन ना करते हुए त्यौहार शुरू होने से पहले की जानी चाहिए। इसके अलावा आपको न केवल पूजा कक्ष बल्कि पूरा घर साफ़ करना चाहिए। सफाई के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बेहद शुभ माना जाता है।

शारदीय नवरात्र 2018 : वास्तु के अनुसार बनाएं पूजा घर


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा देवी-देवताओं को समर्पित होती है। घर की इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इस दिशा में दुर्गा माँ की मूर्ति स्थापित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसी दिशा को पूजा कक्ष बनाने के लिए भी शुभ माना जाता है। मूर्ति को चौकी और कलश के साथ घर की इस दिशा में स्थापित किया जाना चाहिए। नवरात्री के दौरान घर में अखंड ज्योत जलाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में अखंड ज्योत को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाना चाहिए। इस दिशा में अखंड ज्योत जलाने से आपके घर से हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शारदीय नवरात्र पूजन विधि
नवरात्री में माँ दुर्गा की पूजा करते समय आपको पूर्व या उत्तर दिशा में मुख करना चाहिए। इन दोनों दिशाओं को शक्ति और पूर्ति माना जाता है। पूर्व दिशा का संबंध सूर्य देव और उत्तर दिशा का संबंध कुबेर देवता से होता है। इन दिशाओं में मुख कर के पूजा करने से आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है।

Updated on:
7 Oct 2018, 12:50 PM IST
Published on: