सागर

दशहरा पर शिवसेना मार्शल आर्ट अखाड़ा प्रतियोगिता रही आकर्षण केंद्र

दशहरा चल समारोह पर माता की भव्य और दिव्य प्रतिमाओं को देख एक ओर जहां जनसमूह भाव विभोर हो रहा था। वहीं, कटरा पुलिस चौकी के पास श्री नवदुर्गा झांकी, मार्शल आर्ट कला अखाड़ा प्रतियोगिता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

less than 1 minute read
Oct 05, 2025

दशहरा चल समारोह पर माता की भव्य और दिव्य प्रतिमाओं को देख एक ओर जहां जनसमूह भाव विभोर हो रहा था। वहीं, कटरा पुलिस चौकी के पास श्री नवदुर्गा झांकी, मार्शल आर्ट कला अखाड़ा प्रतियोगिता भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शिवसेना संगठन ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। तेरह अखाड़ों ने भाग लेकर हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया। पप्पू तिवारी ने बताया कि अखाड़ा बुंदेलखंड का अति प्राचीन खेल है। पिछले 24 सालों से दशहरा पर अखाड़ा प्रतियोगिता की परंपरा चली आ रही है। अखाड़ा के साथ काली कमेटियों और दशहरा चल समारोह में शामिल शहनाई बैंड पार्टियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक उस्ताद दयाशंकर सिकवार व उमेश रहें। संचालन हेमराज आलू, धमेंद्र यादव ने किया। आभार जिला प्रमुख दीपक लोधी, विकास सिंह ने माना।

Published on:
05 Oct 2025 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर