सागर

श्रीजी की शोभायात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

सिद्धच्रक विधान… हवन के साथ किया गया समापन सागर . बाहुबली कॉलोनी में मुनि विमल सागर महाराज व मुनि अनंत सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास का दूसरा सिद्धच्रक महामंडल विधान गुरुवार को हवन के साथ संपन्न हुआ। हवन के बाद श्रीजी की शोभायात्रा शहर प्रमुख मार्गों से निकली गई। बाहुबली कॉलोनी पहुंचकर भगवान का […]

less than 1 minute read
Aug 08, 2025
हवन के बाद श्रीजी की शोभायात्रा शहर प्रमुख मार्गों से निकली गई।

सिद्धच्रक विधान... हवन के साथ किया गया समापन

सागर . बाहुबली कॉलोनी में मुनि विमल सागर महाराज व मुनि अनंत सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास का दूसरा सिद्धच्रक महामंडल विधान गुरुवार को हवन के साथ संपन्न हुआ। हवन के बाद श्रीजी की शोभायात्रा शहर प्रमुख मार्गों से निकली गई। बाहुबली कॉलोनी पहुंचकर भगवान का अभिषेक शांति धारा के बाद संपन्न हुई।

श्रीजी की शोभायात्रा में अपने कंधे पर बिठाकर श्रद्धालु भजन गाते पालकी उठा हुए चल रहे थे। जगह-जगह जुलूस की अगवानी के लिए रंगोली डाली गई थी। वहीं आरती उतारने वालों का तांता लगा हुआ था। गुजराती बाजार, वर्णी कॉलोनी, कीर्ति स्तंभ, गौराबाई मंदिर, पारसनाथ मंदिर, विजय टॉकीज चौराहा, माता मडिया होकर शोभायात्रा बाहुबली कॉलोनी वापस पहुंची जहां पर श्रीजी का पुन: अभिषेक हुआ। शोभा यात्रा में प्रमुख पात्र श्रीपाल मैना सुंदरी ऋषभ बांदरी ममता जैन, सौधर्म इंद्र बसंत सीहोरा, जिनेंद्र जैन गौरझामर, मुकेश जैन, दीपक जैन बहेरिया, जिनेंद्र जैन गौरझामर, नीलेश जैन,सचिन जैन, मुकेश जैन लंबरदार आदि प्रमुख पात्र बग्गी में बैठकर के चल रहे थे। इस मौके पर मुकेश जैन ढाना, देवेंद्र जैना, चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पारस, विजय जैन बेगमगंज, जिनेंद्र गौरझामर, अनिल जैन भोलू, अनिल लंबरदार, राजकुमार जैन,ऋषभ जैन,दीप जैन,रेशु पटना, निखिल जैन, विमल जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Published on:
08 Aug 2025 09:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर