सागर

गजरथ फेरी के साथ सिरोंजा पंचकल्याणक का समापन, कुबेर इंद्र ने की रत्नों की वर्षा

सिरोंजा स्थित शांतिधाम में नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गजरथ फेरी निकाली गई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर के ससंघ सानिध्य में सुबह मोक्ष कल्याणक पर स्थापना संस्कार, देव स्थापना, शिखर कलश रोहण, ध्वजारोहण और शांति हवन संपन्न हुआ।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025

सिरोंजा स्थित शांतिधाम में नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय के पंचकल्याणक जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को गजरथ फेरी निकाली गई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर के ससंघ सानिध्य में सुबह मोक्ष कल्याणक पर स्थापना संस्कार, देव स्थापना, शिखर कलश रोहण, ध्वजारोहण और शांति हवन संपन्न हुआ। दोपहर में फेरी ऐरावत हाथी के साथ विज्ञान रथ के साथ शुरु हुई। इसमें 18 ब्रह्मकुमारियां और बच्चे नृत्य करते चल रहे थे। सौधर्म इंद्र रथ पर श्रीजी को लेकर विराजमान हुए। कुबेर धन वर्षा कर रहे थे। प्रात:कालीन कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने आचार्य श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद किया। महोत्सव में मुख्य यजमान एवं आयोजक संतोष जैन घड़ी, गुणमाला जैन, भगवान के माता-पिता सुरेंद्र कुमार जैन, शीला जैन, डॉ. सतेंद्र जैन, रिचा जैन, कुबेर संदीप जैन, सौरभ जैन व महेंद्र जैन बलेह आदि शामिल हुए।

Published on:
22 Nov 2025 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर