सागर

महिला से मारपीट करने वाला आरक्षक निलंबित, बहन लाइन हाजिर

बण्डा पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ दर्ज किया मामला
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2017, 7:10 PM IST
patrika
Suspended female assailant suspended sister line spot

सागर. मकरोनिया में रेलवे क्रॉसिंग पर जख्मी हालत में मिली शिक्षिका से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को एसपी ने निलंबित कर उसकी आरक्षक बहन को लाइन हाजिर किया है। उधर दोनों के खिलाफ बण्डा थाने में अपराध भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह था मामला :
तिली वार्ड निवासी महिला गूगरा खुर्द स्कूल में शिक्षिका के रूप में पदस्थ है। वह बस से प्रतिदिन स्कूल आती-जाती थी।जहां उसकी पहचान बण्डा थाने में तैनात पुलिसकर्मी गजेन्द्र सुमन हो गई थी और एक दूसरे को मैसेज भी करते थे। इसी बात को लेकर गजेन्द्र की बहन विमला अहिरवार जो कि बरायठा थाने में आरक्षक है, ने स्कूल पहुंचकर विनीता को हिदायत देते हुए विवाद किया था। जिसके बाद विनीता ने सोमवार को बण्डा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत वापस लेने गजेन्द्र ने उस पर दबाव बना रहा था जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीटकर पटरियों पर फेंक दिया था और मरणासन्न स्थिति में छोड़कर घटना स्थल से भाग गया था और महिला वहीं तडफ़ती रही। जिसे गंभीर हालत में बीएमसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला के शरीर पर काफी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। बीएमसी में उसका इलाज किया जा र हा है।

जीआरपी-बण्डा पुलिस ने लिए बयान

महिला शिक्षिका को मारपीट के बाद पटरी पर फेंककर भागने का मामला गरमाने के बाद मंगलवार को जीआरपी प्रभारी एसआई अनिल मरावी और बण्डा थाने से पहुंचे निरीक्षक बीएस चौहान ने बीएमसी पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ मंे मारपीट की बात सामने आने पर बण्डा पुलिस ने रात में आरक्षक गजेन्द्र सुमन व उसकी बहन पर केस दर्ज कर लिया।

आरक्षक बहन विमला अहिरवार को किया लाइन हाजिर

इधर एसपी सत्येन्द्र सिंह ने आरक्षक गजेन्द्र को निलंबित कर उसकी आरक्षक बहन विमला अहिरवार को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए हैं।

Published on: