सागर

टेलीग्राम यूजर्स सावधान: पहले आता है मैसेज उसमें छिपी होती है लिंक, क्लिक करते ही डेस्कटॉप और मोबाइल हो जाता है हैक

पुलिस को मिल रहीं शिकायतें, हैकिंग के बाद मोबाइल से सेव नंबरों पर भेज रहे अश्लील सामग्री, एकाउंट भी कर देते हैं खाली
2 min read
Oct 13, 2025
Telegram users beware: The first message that arrives is a hidden link; clicking it can hack your desktop or mobile.
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फाइल फोटो- पत्रिका)

बीना. साइबर ठगों ने लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए एक बार फिर टेलीग्राम को चुना है। इस एप के माध्यम से यूजर्स को लिंक भेज रहे हैं, यूजर जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करता है, तो ब्राउजर पर एक पेज ओपन होता है, जिसमें दोबारा से उसी नंबर का टेलीग्राम ओपन हो जाता है। यूजर जैसे ही उसमें अपना नंबर और ओटीपी डालते हैं, तो वह हैक हो जाता है और साइबर ठग की स्क्रीन पर नजर आने लगता है। इसके बाद हैकर्स उसके माध्यम से यूजर के मोबाइल और डेस्कटॉप को आसानी से हैक करता है और गोपनीय जानकारी चुराने के साथ ही एकाउंट भी खाली कर देता है।
हाल ही में शहर में कई लोगों के पास ऐसे मैसेज पहुंचे, इनमें से अधिकतर के पास हैकर्स ने लिंक के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजी। साइबर ठग जो मैसेज भेजते हैं, उसमें एक लिंक भी होता है। जैसे ही यूजर उस लिंक को क्लिक करता है, तो फोन पर एप और उसमें छिपी एपीके फाइल्स सीधे डाउनलोड हो जाती हैं। जिसके बाद फोन हैक हो जाता है और साइबर ठग यूजर को पता चले बगैर उसके मोबाइल से उसका एकाउंट खाली कर देते हैं।

टू सेटअप वैरीफिकेशन करें ऑन
हैकिंग से बचने के लिए टेलीग्राम यूजर को इस एप पर टू सेटअप वैरीफीकेशन ऑन कर लेना चाहिए, इससे यदि किसी को ओटीपी पहुंच भी जाता है, तो बिना पासवर्ड के टेलीग्राम किसी दूसरी स्क्रीन पर चालू नहीं होगा और मोबाइल व डेस्कटॉप को हैक होने से बचाया जा सकता है।

सतर्क रहने की है जरूरत
साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। टेलीग्राम में मैसेज के जरिए लिंक भेजकर स्क्रीन हैक के मामले भी सामने आ रहे हंै। ऐसे मैसेज से लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
अनूप यादव, थाना प्रभारी, बीना

इन बातों का रखें ध्यान

  • कैश जीतने के किसी भी मैसेज पर क्लिक न करें।
  • किसी भी लिंक को डिवाइस पर ओपन न करें।
  • यदि कोई फोन आता है, तो उसे कोई जानकारी न दें।
  • किसी को भी किसी प्रकार का ओटीपी शेयर न करें।

ठगी होने पर यहां करें शिकायत

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930
  • इंडियन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल
  • नजदीकी थाने में
Updated on:
13 Oct 2025 11:54 am
Published on:
13 Oct 2025 11:54 am
Also Read
View All
बीना में हादसा: ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, बेकाबू कार ने रेलिंग तोड़ते हुए छात्र को मारी टक्कर, दीवार से टकराई

अंधविश्वास और पुरानी मान्यताओं की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल, छतरपुर में 43.6 प्रतिशत बच्चों को समय से पहले दिया जा रहा ऊपरी आहार

मामूली वजहों से खराब पड़े 300 हैंडपंप, मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की परेशानी, बारिश में हैंडपंप बंद होने से लोग कुएं का प्रदूषित जल पीने को मजबूर

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रही फॉरेस्ट सिटी, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

Bina news: 9 साल पहले लापता हो गई थी बेटी, 542 किमी. दूर से आई खुशखबरी, गले लग खूब रोई मां बेटी