सागर

किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात फरार व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ को लेकर औचक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए कुल 11 वारंटियों को पकड़ा।

less than 1 minute read
Jun 02, 2025
sagar

मोतीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार 29 मई को पीडि़ता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि उसकी 17 वर्ष 9 माह की बेटी 14 मई से गायब है। वह बिना कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। उसने आस-पड़ोस के साथ रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला। महिला ने पुलिस के सामने बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और किशोरी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने मुखबिर व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपहृता को दस्तयाब कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि उसे बदौना गांव निवासी 25 वर्षीय कपिल पुत्र बैजू अहिरवार शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया था, जहां उसने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपिल अहिरवार के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

11 वारटिंयों को पकड़ा

मोतीनगर थाना पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात फरार व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ को लेकर औचक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया और संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए कुल 11 वारंटियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में 3 स्थाई वारंटी व 8 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। रविवार को सभी को न्यायालय के सामने पेश किया गया।

Published on:
02 Jun 2025 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर