सागर

किराया राशि जमा न करने वाले दुकानदारों का आवंटन होगा निरस्त

निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सागर. नगर निगम की दुकानों के किराया, जल कर, संपत्ति कर को लेकर सोमवार को निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक की। कर वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त ने सहायक आयुक्त आनंद मंगल व राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को निर्देश दिए कि वसूली कार्य में किसी भी […]

less than 1 minute read
Feb 18, 2025
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

सागर. नगर निगम की दुकानों के किराया, जल कर, संपत्ति कर को लेकर सोमवार को निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक की। कर वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त ने सहायक आयुक्त आनंद मंगल व राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को निर्देश दिए कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने 3 दिन में नगर निगम स्वामित्व की सभी दुकानों की बकाया किराया राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किराया राशि जमा न करने वाले व्यक्तियों की आवंटित दुकानों को निरस्त किया जाए। बैठक में सहायक आयुक्त आनंद मंगल ने जानकारी दी कि तिलकगंज सब्जी मंडी मार्केट के दुकानदारों द्वारा पिछले 2 वर्षो से किराए की राशि जमा नहीं की जा रही है, निगमायुक्त ने संबंधित दुकानदारों के खिलाफ दुकान आवंटन को निरस्त करने के लिए कहा। निगमायुक्त ने कहा कि जिन कर संग्राहकों द्वारा लक्ष्य अनुसार जलकर, संपत्ति कर की वसूली नहीं की जा रही है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

निगमायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, इसलिए सभी कर संग्राहक अपने-अपने वार्डो में शत प्रतिषत वसूली जमा कराने की कार्रवाई करें और वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को अपने करों को जमा करने के लिए प्रेरित करें।

Updated on:
18 Feb 2025 08:05 pm
Published on:
18 Feb 2025 08:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर